जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के उसरौली सहाबुद्दीनपुर गांव की रामलीला सुभाष चन्द्र पाण्डेय द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ शुरू कराया गया।

रामलीला का उद्घाटन ग्राम प्रधान राजन मिश्रा ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात् उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध रामलीला विगत 20 वर्षों से लगातार होती आ रही है। भूमि से प्रकट हुई माता जानकी व मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का अयोध्या मे जन्मोत्सव होते ही दर्शकों द्वारा माता जानकी व श्रीराम के जयघोष से सम्पूर्ण पण्डाल गुंजायमान हो उठा। गांव की महिलाओं ने खुश होकर सोहर गीत गाना शुरू कर दिया।
अन्त में विधिवत आरती के साथ मंच का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रियतोष पाण्डेय पवन ने किया। इस अवसर पर राधेश्याम उपाध्याय, बद्री प्रसाद पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, अरविन्द तिवारी  आचार्य अजय जी महराज, महेश चन्द्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष संगम पाण्डेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।