जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुडवा मसूदपुर में बीते शुक्रवार की रात घर पहुंचे युवक का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार रात में ही कर दिया।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी बिंदु चौहान पुत्र तारा चौहान असम गुवाहाटी में रहकर फल का थोक व्यापार करता था। बताया जाता है कि बीते दीपावली की रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वहीं पर उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों को जब उक्त घटना की जानकारी हुई वे असम गुवाहाटी पहुंचकर मृतक बिंदु चौहान का शव शुक्रवार की रात घर पर लाए।
घर पर शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पत्नी की हालत यह हो गई कि वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। मृतक के पास दो बच्चे हैं। परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार रात में ही कर दिया।