जौनपुर। सारेगामापा लिटिल चैम्प के मेगा ऑडिशन में चयनित विदुषी वर्मा को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल फूलपुर में सम्मानित किया गया। 11 वर्षीय विदुषी इसी स्कूल की छात्रा है।

जलालपुर के त्रिलोचन बाजार निवासी विदुषी को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षक नन्हे सिंह ने स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह, प्रबंधक संजीव सिंह, प्रधानाचार्य रामअनुज यादव, महेश सिंह, संजीव श्रीवास्तव, सलमा मलिक, दीपमाला सिंह, नीलम, श्वेता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।