जौनपुर। मछलीशहर नगर से सवारी लेकर मुंगराबादशाहर जा रहा टेम्पो ट्रेलर से धक्का लगने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में सात लोग घायल हो गए। रायबरेली जौनपुर हाइवे पर स्थित शैलपुत्री पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम को हुई।

स्थानीय नगर से सवारी भरकर टेम्पो उक्त स्थान के लिए जा रहा था। जब वह उक्त मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के करीब पहुंचा था। पीछे से आ रहा ट्रेलर उससे पास लेकर आगे बढ़ने लगा कि इसी बीच टेम्पो को धक्का लगा और वह अनियंत्रित होकर बगल गड्ढे में पलट गया।
घटना के दौरान टेम्पो में सवार आकाश यादव (19) निवासी सरावा उचौरा थाना पंवारा, कलावती देवी (50) व बेबी (20) निवासी शेरवा थाना सिकरारा, सीमा सिंह (47) निवासी सतहरीया थाना मुंगराबादशाहपुर, प्रतिभा सिंह (35), प्रीति सिंह (25), विजय लक्ष्मी सिंह (60) निवासी करका थाना फतनपुर प्रतापगढ़ घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने आकाश यादव और कलावती की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।