जौनपुर। बीआरसी सुजानगंज पर ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पांडेय ने सरस्वती पूजन व झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिनाथ उपाध्याय व संचालन प्रभात यादव ने किया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज रमा पांडेय द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि वंशीधर पांडेय ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के छात्र/छात्राओं को बेसिक शिक्षा के साथ साथ तकनीकी शिक्षा भी जरूरी है।
इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, राजीव मणि त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, विद्या सागर तिवारी, शेरबहादुर मौर्य, प्रभाकर शुक्ल, दिनेश विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, शैलेश शुक्ल, जितेंद्र उपाध्याय, विनोद पाल, ओम प्रकाश चौरसिया, धर्मेन्द्र, सतीश, अनोखे लाल, राजमणि यादव आदि उपस्थित रहे।
इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पांडेय का विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।