जौनपुर। संत निरंकारी अध्यात्मिक परिसर जीटी रोड समालखा (हरियाणा) में 17 नवंबर को होने वाले संत निरंकारी मिशन में शामिल होने के लिए जिले से भी काफी संख्या में लोग जाएंगे।

यह जानकारी संत निरंकारी मंडल के मीडिया सहायक उदयनारायण जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन मेंरोशन मीनार की सबसे बड़ी मानव आकृति बनाकर गिनीज बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज करवाने का प्रयास करेगा।