जौनपुर। अन्तर्महाविद्यालीय बाक्सिंग पुरूष/महिला प्रतियोगिता में शनिवार को मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर प्रथम, किसान पीजी कालेज बघांव गाजीपुर द्वितीय एवं पीजी कालेज गाजीपुर तृतीय रही।
पुरूष वर्ग 49 किलोग्राम भारवर्ग में अजय, मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर प्रथम, शिवम सिंह, बयालसी डिग्री कालेज जौनपुर द्वितीय एवं हरिओम, पीजीकालेज गाजीपुर और विशाल पटेल, डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। 52 किलोग्राम भारवर्ग में सौरभ कुमार मौर्य, किसान पीजी कालेज बघावँ गाजीपुर प्रथम, मुनीव सिंह यादव, पीजी कालेज गाजीपुर द्वितीय एवं शहनवाज खान और मो. तौकीर अन्सारी शिवगोविन्द महाविद्यालय जौनपुर तृतीय स्थान पर रहे।

56 किलोग्राम भारवर्ग में नितेश सोनकर, किसान पीजी कालेज बघावँ गाजीपुर प्रथम, अजय रोहल, मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर द्वितीय एवं मो. अब्दुल सलाम, मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर तृतीय स्थान पर रहे।
60 किलोग्राम भारवर्ग में उत्कर्ष सिंह, बाबा भृगुनाथ महाविद्यालय पलिया मऊ प्रथम, चन्दन, रामनाथ ममोरियल महाविद्यालय द्वितीय एवं अभिषेक कुमार सिंह एवं अशीष कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
64 किलोग्राम भारवर्ग में मो. अजहर खान, एसकेबीएम पीजी कालेज गाजीपु प्रथम, ऋषभ यादव, पीजी कालेज गाजीपुर द्वितीय एवं हर्षित मिश्रा, मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर और अवतार राजभर, श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चण्डेश्वर आजमगढ़ तृतीय स्थान पर रहे।
69 किलोग्राम भारवर्ग में एस. प्रतीक सिंह, किसान पीजी कालेज बघावँ गाजीपुर प्रथम, कमल, मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर द्वितीय एवं आयुष यादव, डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ और बृजेश यादव, पीजी कालेज गाजीपुर तृतीय स्थान पर रहे।
75 किलोग्राम भारवर्ग में सोमित, मोहम्मद हसन पी0जी0 कालेज जौनपुर प्रथम, मयंक राय किसान पीजी कालेज बघावँ द्वितीय एवं अमन कुमार, गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर जौनपुर और एहतेशाम अहमद, श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चण्डेश्वर आजमगढ़ तृतीय स्थान पर रहे।
81 किलोग्राम भारवर्ग में तरूण कुमार सिंह, मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर प्रथम, प्रखर राज, पीजी कालेज गाजीपुर द्वितीय एवं अमर बहादुर, डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ और रेहान अन्सारी एसकेबीएम पीजी कालेज गाजीपुर तृतीय रहे। 91 किलोग्राम भारवर्ग में शशांक कुमार सिंह, रामजग पीजी कालेज गाजीपुर प्रथम, प्रत्युष सिंह गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर जौनपुर द्वितीय रहे।
महिला वर्ग 48 किलोग्राम भारवर्ग में काजल उपाध्याय, मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर प्रथम, इसी महाविद्यालय की सन्जू, द्वितीय एवं तत्मीन परवीन, पीजी कालेज गाजीपुर तृतीय रही। 51 किलोग्राम भारवर्ग में ज्योति पाण्डेय, किसान पीजी कालेज बघावँ गाजीपुर प्रथम, अंकिता मिश्रा, डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ द्वितीय रही।
54 किलोग्राम भारवर्ग में नम्रता यादव, शिवगोविन्द महाविद्यालय जौनपुर प्रथम रही। 60 किलोग्राम भारवर्ग में प्रियल यादव, स्व. देवराज दरबारी महाविद्यालय गाजीपुर प्रथम, शिवानी सिंह, श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चण्डेश्वर आजमगढ़ द्वितीय रही। 75$ किलोग्राम भारवर्ग में आकांक्षा उपाध्याय, पीजी कालेज गाजीपुर प्रथम, इसी महाविद्यालय की अंजली शाही, द्वितीय रही।
बेस्ट बाक्सर सौरभ मौर्य, बेस्ट लूजर अजय रोहल एवं बेस्ट प्रोमेसिंग एस. प्रतीक सिंह रहे। इस अवसर पर आयोजन सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, खेल सहायक रजनीश सिंह, अशोक कुमार सिंह, किरमानी, जितेन्द्र यादव, भानु शर्मा एवं रहमतउल्लाह उपस्थित रहे। निर्णायक एनआईएस कोच दिलीप कुमार सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।