जौनपुर: थानाध्यक्ष समेत सात के खिलाफ वाद दर्ज | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर में 17 नवंबर 2018 को घर में घुसकर महिलाओं को मारने पीटने, छेड़खानी लूटपाट के 6 आरोपियों एवं प्राथमिकी दर्ज न करने वाले थानाध्यक्ष बदलापुर के खिलाफ सीजेएम ने वाद दर्ज किया है।
बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया कि 17 नवंबर 2018 को 9 बजे सुबह कमलेश व अन्य आरोपी घर में घुसकर उसे गालियां देते हुए मारने पीटने लगे और फौजदारी मुकदमा उठाने के लिए कहने लगे। वह घर में भागी। घर में मां और भाभी बीच बचाव करने लगी।
आरोपियों ने वादिनी और उसकी भाभी को मारते पीटते हुए छेड़खानी व अभद्र व्यवहार किया। गहना लूट लिया। थाने पर तहरीर लेकर गई। पुलिस ने न तो मेडिकल कराया और न ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
थानाध्यक्ष ने अपने पदीय कर्तव्यों का दुरुपयोग किया एवं कानून के निदेशों की अवहेलना किया। एसपी व अन्य उच्चाधिकारियों को दरखास्त के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई तब उसने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।