जौनपुर: महिला की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, दर-दर भटक रही | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सादीगंज निवासी एक महिला की जमीन पर कुछ भू-माफियाओं द्वारा कब्जा कर लिया गया है।
लिखित रूप से शिकायत करते हुये पीड़िता निर्मला देवी पत्नी जयनाथ जायसवाल ने बताया कि उनकी जमीन मछलीशहर कोतवाली के पूरब में स्थित है जो राजस्व विभाग में भी दर्ज है। कुछ भू-माफियाओं द्वारा उस पर कब्जा कर लिया गया है। इसकी शिकायत मछलीशहर कोतवाली पुलिस से लिखित की गयी लेकिन समाचार लिखे जाने तक अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गयी।
वहीं पीड़िता जिला मुख्यालय पर आकर तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के चौखट पर न्याय की गुहार लगा रही है।