जौनपुर: सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर कटा 51 किलो का केक | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर महराजगंज क्षेत्र के केवटली बाजार में आयोजित कार्यक्रम में जायसवाल समाज की और से 51 किलो का केक काटा गया। इस दौरान शिव कुमार जायसवाल ने कहा सहस्त्रबाहु अर्जुन हमारे युगपुरुष थे। हम उनकी संतान है।
जायसवाल समाज के हित के लिए एक दूसरे का संपूर्ण सहयोग करके समाज के उत्थान में सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें। शिक्षा के द्वारा ही समाज का विकास संभव है। इस दौरान जगदीश कुमार, शशि जायसवाल,राजेंद्र जायसवाल, मुकुंद लाल, शोभनाथ, आशीष, बबलू आदि उपस्थित रहे।