जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के विद्यालय इकाई का चुनाव सहकारी इण्टर कालेज मिहरावां में सम्पन्न हुआ।
जौनपुर में लोगों का अभिवादन स्वीकारते निर्विरोध अध्यक्ष राजेश सिंह व मंत्री ओम प्रकाश सिंह।
चुनाव पर्यवेक्षक डा. प्रमोद सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की देख-रेख में हुये चुनाव में राजेश सिंह को लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया तथा ओम प्रकाश सिंह को लगातार 5वीं बार मंत्री चुना गया। इसके अलावा राजेश यादव उपाध्यक्ष, बृजेश सिंह कोषाध्यक्ष, सुभाष चन्द्र उपाध्याय आय-व्यय निरीक्षक चुने गये तथा रामपलट मिश्र, विनय प्रकाश सिंह, आत्मा राम मौर्य, आनन्द सिंह, तेज बहादुर, दिनेश कुमार जिला प्रतिनिधि के रूप में चयनित किये गये।
इस अवसर पर शिवशंकर यादव, डा. ओम प्रकाश यादव, बांके लाल प्रजापति, रघुवीर रजक, राजकुमार, अखिलेश सिंह, दिनेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, श्रीनाथ सिंह, संतोष सिंह, अनिल शुक्ला, मो. ताहिर, अशोक राम, अवधेश सिंह, बृजेश सिंह, देवेन्द्र नाथ, श्रीप्रकाश प्रजापति, अर्चना सिंह, तबस्सुम बेगम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।