जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पाण्डेय ने बताया कि मिजिल्स रूबेला अभियान 26 नवम्बर से चलाया जाना है। मिजिल्स रूबेला अभियान हेतु जन जागरूकता रैली शाही किला गेट से प्रारम्भ होकर जिला पुरूष चिकित्सालय पर समाप्त होगी। रैली का उद्घाटन उनके द्वारा शाही किला गेट से प्रातः 10 बजे किया जायेगा।