जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था के केन्द्र मां शीतला चौकियां धाम में देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 23 नवम्बर को सुनिश्चित है। उक्त अवसर पर धाम के पीछे स्थित सरोवर को दीपों से सजाया जाता है जहां रंगोली प्रतियोगिता के साथ भजन संध्या का आयोजन भी होता है।

इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी सुड्डू ने बताया कि उक्त धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं विशिष्ट अतिथि आरक्षी अधीक्षक दिनेश पाल सिंह हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि उपरोक्त अतिथियों के अलावा जनपद सहित दूसरे जनपदों के तमाम प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उन्होंने समस्त भक्तों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।