जौनपुर: 2019 में नरेंद्र मोदी की भारी बहुमत से पुनः बनेगी केंद्र में सरकार: बच्चा भईया | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। 2019 में नरेंद्र मोदी की भारी बहुमत से केंद्र में पुनः सरकार बनेगी और देश जो विकास के रास्ते पर चल रहा है चलता रहेगा। यह बातें अल्फस्टीनगंज मंदिर पर आयोजित सेक्टर ढालगर टोला वार्ड नम्बर 30 ख़्वाजगी टोला के बूथ नम्बर 350 व 351 के बूथ अध्यक्ष व उनकी कमेटी को सम्मानित करते हुए बीजेपी काशी क्षेत्र के कार्यसमिति सदस्य व मुख्य अतिथि राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कही।
उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार बनने में बूथ अध्यक्ष व उनकी टीम का बड़ा योगदान होता है। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार लगातार जनहित में अनेक विकासकारी योजनाएं शुरू की हैं जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।
बीजेपी के नगर उपाध्यक्ष बसंत प्रजापति सभासद ने कहा कि सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के रक्षा के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने कहा कि आप सभी बूथ अध्यक्ष के वार्ड में भाजपा सरकार द्वारा अनेक विकास कार्य कराया जा रहा है। उसे जनता को बताने की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर सिंह दुर्गवंशी ने किया। संचालन विष्णु गुप्ता सेक्टर संयोजक ने किया।
इस अवसर पर बूथ नम्बर 350 के अध्यक्ष प्रेमचंद जायसवाल, बूथ नम्बर 351 के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व नगर उपाध्यक्ष अरुण जायसवाल, मनोज प्रेमी विजय गुप्ता, संदीप अग्रहरि, विंध्यवासिनी गुप्ता, शुभम गुप्ता, अंकित कुमार, चन्दन, जय प्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।