जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में गुरूवार को कलेक्ट्रेट एवं सभी तहसीलों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कलेक्ट्रेट का नाम जनपद सचिवालय रखें जाने की मांग करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के दस प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति प्रदान किया जाना चाहिए।

जिला मंत्री आशीष त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में लेखा का कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन दिये जाने की मांग किया। उन्होंने मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के लिए दारूलसफा में कार्यालय आवंटित किये जाने पर जोर दिया। अन्य वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली किये जाने की मांग उठाया। उधर सभी तहसील मुख्यालयों पर भी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, शिवमोहन श्रीवास्तव, शौकत अली, राजकुमार यादव, शैलेंद्र सिंह, राजेश कुमार यादव, त्रिलाकी सिंह आदिल परवेज, मो. बेलाल, पंकज श्रीवास्तव, भानु श्रीवास्तव, भानु विश्वकर्मा, भूलन यादव, लक्ष्मीकान्त, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया।