जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नवगठित जिला इकाई का परिचय समारोह का आयोजन शनिवार की शाम 8 बजे सब्जी मण्डी स्थित जायसवाल धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने करते हुए कहा कि नवगठित जिला इकाई का पुनर्गठन इस उद्देश्य से किया गया है कि व्यापारियों के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन पर सशक्त दबाव बनाए जाने हेतु व व्यापारियों के हकों व अधिकारों की लड़ाई को तेज किया जा सके।

कार्यक्रम में नवगठित जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें जिला महामंत्री अशोक साहू, कोषाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिव कुमार साहू, हनुमान दास केसरी, विनोद कुमार साहू, दिलीप जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, डा. प्रमोद वाचस्पति, आशुतोष जायसवाल, मंत्री सुनील कुमार चौरसिया, शशि श्रीवास्तव, अखिलेश जायसवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, अजय कुमार सिंह, उप मंत्री शशि जायसवाल, अजीत सोनी, इरफान मंसूरी, जावेद सिद्दीकी, अभिषेक यादव, संगठन मंत्री राजेश कुमार साहू, कृष्ण गोपाल जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, सुबाष गुप्ता, एखलाफ राइन, कार्यकारिणी संरक्षक चौधरी हरिशंकर मोदनवाल, जितेंद्र कुमार प्रधान, वंश नारायण जायसवाल, रमाकांत यादव, जय प्रकाश सेठ, बिंदेश्वरी प्रसाद साहू, कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव, नीलेश वर्मा, राजेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, नर्सिंग अवतार जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, दिलीप जायसवाल, विधान चंद जायसवाल, शादाब अहमद, राजन अग्रहरि, सोनू जायसवाल, मो. इरशाद गुड्डू, रमेश चंद्र मौर्य, रामनरेश सोनकर, फकरे आलम, राजू सेठी, अमित गुप्ता एडवोकेट, जितेंद्र अग्रहरि, दीपक जायसवाल, विनोद मौर्य, अशोक यादव, उमानाथ जायसवाल, घनश्याम गुप्ता गणेश, मंजय कन्नौजिया, राजेश निषाद, प्रेम निषाद, सत्य प्रकाश आर्य बनाए गए।
उक्त कार्यक्रम में व्यापारी एकजुटता व व्यापारियों के लोकतांत्रित अधिकारों की लड़ाई को तेज करने के लिए विभिन्न व्यापारी नेताओं ने अपने विचार रखें। जिसमें शिवम बरनवाल, अनवारूल हक गुड्डू, संजीव साहू, प्रेम नारायण जायसवाल, डा. प्रमोद वाचस्पति, रमाकांत यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद साहू, शशि श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने अपने विचार रखे। इसके बाद अमृतसर में हुए ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के आत्मा की शांति हेतु शोक संवेदना व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद साहू ने किया।