जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके आई विवाहिता ने इसी गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में विवाहिता ने कहा है कि युवक बहला फुसलाकर उसे गुजरात ले गया जहां एक कमरे में बंद कर १५ दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसके बैंक खाते से १.७६ लाख नकद व एक लाख से अधिक कीमत के गहने भी बहकाकर ले लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।