• अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के पदाधिकारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

  जौनपुर। अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम वाजिदपुर दक्षिणी में रामराज प्रजापति के आवास पर हुआ जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव रमेश चन्द्र प्रजापति व विशिष्ट अतिथि अरूण प्रजापति एडवोकेट रहे।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। विशिष्ट अतिथि शासकीय अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रजापति ने समाज की एकता पर बल दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि आज अखिल प्रजापति कुम्भकार प्रजापति समाज ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों अपनी एकता का परचम लहरा दिया है। मुख्य अतिथि श्री प्रजापति ने कहा कि शीघ्र ही हमारा समाज सम्पूर्ण भारत में प्रजापति एकता की मिसाल बनेगा और सभी राजनीतिक पार्टियां और शासन से अपनी मांगों को मनवाने पर मजबूर करेगा।

इसी क्रम में भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति व संचालन जिला महासचिव ज्ञानेन्द्र प्रजापति ने किया। अन्त में राष्ट्रीय संयोजक राज बहादुर प्रजापति एडवोकेट समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव महेन्द्र प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, परमानन्द प्रजापति, संगठन मंत्री अंकित प्रजापति, माणिक चन्द्र प्रजापति एडवोकेट, छोटे लाल प्रजापति, विनोद प्रजापति एडवोकेट, रामराज प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।