रांची। शिवसेना के उत्तर भारत संयोजक रामेश्वर उपाध्याय ने कहा है कि झारखंड के लिए घोटाला इस राज्य के लिए पर्यायवाची बन चुका है। झारखंड में हाल ही में तालाब खुदाई घोटाला हुआ है। यह घोटाला करीब 500 करोड़ का है।

उन्होंने झारखंड की सरकार तंज कसते हुए कहा कि मोदी की तर्ज पर सीएम रघुबरदास ने कहा था कि न खउंगा और न खाने दूंगा। इस घोटाले के उजागर होने के बाद श्री उपाध्याय ने कटाक्ष करते हुए रघुबरदास से कहा है कि जीरो टॉलरेंस वाली सरकार में भी घोटाले हो सकते हैं क्या? उन्होंने कहा कि कभी भूमि घोटाला तो कभी कंबल घोटाला, धान घोटाला आदि झारखंड में हो रहे हैं।
उपाध्याय ने कहा कि रघुबदास की सरकार में घोटालों का रिकॉर्ड बन चुका है। छोटी मछलियों को पकड़कर बड़े बड़े दावे किए जाते हैं। झारखंड के दुमका के शिकारीपाड़ा में तालाब की खुदाई में घोटाला हुआ।