• गोमती आरती में मुख्य यजमान रहे अशोक सिंह, इंदू सिंह और रविंद्र सिंह ज्योति

जौनपुर। महाराष्ट्र के बसपा प्रभारी/समाजसेवी अशोक सिंह ने गोमती आरती निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए नमामि गोमती संस्था को जनरेटर प्रदान किया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी नीरज गुप्ता, गौतम गुप्ता, मनोज तिवारी और आलोक वैश्य ने अशोक सिंह, व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू व गायक रविंद्र सिंह ज्योति को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नमामि गोमती संस्था द्वारा आयोजित भव्य आरती में मुख्य यजमान अशोक सिंह, इंदू सिंह और रविंद्र सिंह ज्योति रहे। इसके अलावा दिवाकर शुक्ला, सुधांशु सिंह, जय विक्रम सिंह समेत काफी संख्या में लोग भव्य आरती में उपस्थित रहे। भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति ने देवी गीत गाकर गोमती आरती का शुभारंभ किया। गोमती आरती के पूर्व समाजसेवी अशोक सिंह और व्यापारी नेता इंद्रभान सिंह ने संयुक्त रूप से जनरेटर संस्था को सौंपा।
मालूम हो कि विगत दो माह से संस्था द्वारा भव्य गोमती आरती के दौरान बिजली कट जाने से व्यवधान होता था। इस व्यवधान को दूर करने के लिए संस्था के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने व्यापारी नेता इंदू सिंह से संपर्क किया। इन्दू सिंह की पहल पर समाजसेवी अशोक सिंह ने जनरेटर प्रदान किया।