जौनपुर। नगर के एक होटल में डा. सुभाष चंद्र शुक्ल एडवोकेट के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

उपस्थित लोगों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और उनके दीर्घायु होने की कामना किया। डा. सुभाष चन्द्र शुक्ल ने मां शीतला धाम चौकियां में दर्शन पूजन कर पूर्व सांसद धनंजय सिंह के ​दीर्घायु होने की कामना किया। इसके बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर तमाम लोगों उपस्थित रहे।