बदलापुर, जौनपुर। दशहरा के दिन शुक्रवार को भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित किया। मां दुर्गा को विदा करते वक्त भक्तों की आंखें नम रही।

बदलापुर तहसील क्षेत्र में सजाई गई मां दुर्गा की प्रतिमाओं का नौ दिन तक पूजा अर्चना करने के बाद दशहरे की देर शाम प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पुलिस प्रशासन नदियों के किनारे बने कुुंड में मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग कराई। सभी पूजा समिति के सदस्यों ने ट्रैक्टरों पर मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को रखकर महिला व पुरुष भक्तजनों के साथ नाचते गाते क्षेत्र के विभिन्न रास्तों का भ्रमण करते हुए मां अम्बे के जयकारे लगाए।
हर तरफ मां के जयकारों की गूँज से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। क्षेत्र भ्रमण के बाद भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। विसर्जन स्थल पर पहुंचे पूजा समिति के लोगों ने मां की आरती कर "जाती हो मां लौट के आना, हम भक्तों को भूल न जाना" जयकारों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया।