जौनपुर। सुजानगंज ब्लाक के साड़ी खुर्द गांव में स्वामी रामभद्राचार्य की जन्मस्थली पर सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस कथा में लोगों को प्रतिदिन 10:30 बजे से 12:30 बजे तक नि:शुल्क आयुर्वेद योग प्राकृतिक चिकित्सा होम्योपैथी चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क प्रदान की जाएगी।

आयोजक रमापति मिश्र ने बताया कि चिकित्सा का किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कथा की तैयारी शुरू कर दी गई है। 26 तारीख से 1 नवंबर 2018 तक अनवरत कथा चलेगी।जिला प्रसासन द्वारा पक्की रोड का निर्माण जगद्गुरु के घर तक किया जा रहा है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के नवरत्नों में एक हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सन 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
दिव्यांग सेवा के लिए जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट उत्तर प्रदेश में स्थापना की है। वह इस विश्वविद्यालय के जीवन पर्यंत कुलाधिपति पदपर आसीन है। साथ ही उन्होंने 203 मौलिक ग्रंथों का रचना भी की है।