जौनपुर। विजय दशमी के अवसर पर शुक्रवार को हवेली राजा जौनपुर में राजा अवनींद्र दत्त ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया। इसके बाद राजा का दरबार लगा जिसमें दरबारियों ने लगान दिया। इस अवसर पर जिले के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शुक्रवार को दिन में दो बजे राजा अवनींद्र दत्त दूबे अपने ​हवेली में सिंहासन पर आसीन हुए। समस्त पूजन राज पुरोहित पंडित जनार्दन मिश्र ने सम्पन्न कराया। इसके बाद दरबारियों ने कतारबद्ध होकर राजा को लगान दिया। राजा जौनपुर हवेली में शस्त्र पूजन की परंपरा उनके पूर्वज राजा शिवलाल दत्त ने 1798 में शुरू की थी। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। शस्त्र पूजन का यह 220वां वर्ष रहा।