• पहली भोजपुरी फिल्म 'लोहा सिंह सरकार' में बिखेरेंगे अपनी अभिनय का जलवा

जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर पर रविवार को नेपाली फिल्मों के सुपर स्टार निशांत कुमार पाण्डेय ने अपनी आने वाली पहली भोजपुरी फिल्म 'लोहा सिंह सरकार' के प्रदर्शन से पहले फिल्म की सफलता के लिए दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद क्षेत्रीय कलाकार चन्दन सेठ के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने आया था। चन्दन से त्रिलोचन शिव मंदिर के बारे में बहुत सुना था। यहां दर्शन करके धन्य हो गया।

उन्होंने बताया कि मैंने नेपाली फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। मैं अभी नेपाली फिल्म 'प्रेमी' की, जो सुपरहिट रही। अभी मेरी आने वाली नेपाली फिल्में जूनी, पहिलो नज़र मा, बजरंगी प्रदर्शन के लिए तैयार है। हाल ही में भोजपुरी फिल्म लोहा सिंह सरकार कम्पलीट की है। जिसमे मेरे साथ भोजपुरी जगत की सुपरस्टार अभिनेत्री गुंजन पंत, विनय बिहारी, निधि ने काम किया है। जो जल्द ही बड़े पर्दे पर नेपाल और बिहार में एक साथ प्रदर्शित होगी।
उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने कलाकार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विनय वर्मा, विश्वजीत सेठ, संतोष मिश्रा, नीरज सेठ सन्नी, विवेक सेठ, अरविन्द यादव आदि उपस्थित रहे।