जौनपुर: इमाम हुसैन ने कुर्बानी देकर इस्लाम को बचाया : मौलाना सफ़दर | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। नगर पालिका जौनपुर के प्रथम अध्यक्ष खान बहादुर मुफ्ती हैदर हुसैन के पौत्र अबुल क़ासिम मुफ्ती के इसाले सवाब की मजलिस मदरसा इमाम जाफर सादिक़ बेगमगंज मे आयोजित हुई। जिसमेंं सोजखानी रवि हसन ने अपने साथियों के साथ एवं पेशखानी मुफ्ती मेंहदी ने किया।
मजलिस को संबोधित करते हुए धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने कहा कि जो रोता नहीं वो मरा हुआ इंसान होता है, जो रोता है उसमें दयालुता व सहानुभूति होती हैं। उन्होंने कहा कि कर्बला में इस्लाम को बचाने के लिए इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपने 72 साथियों और परिजनों के साथ कुर्बानी दिया है जिसकी आज तक कही कोई मिसाल नहीं मिल। आज इस्लाम इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की वजह से बाकी है।
इस अवसर पर मौलाना सै. अहमद अब्बास, मौलाना आसिफ अब्बास, मौलाना सरवत हुसैन, सै. मोहम्मद मुस्तफा, इमदाद हुसैन, कैफी आब्दी, हसन मुस्तफा कायम, मो. अब्बास एतेशाम, आक़िफ़, आरिफ हुसैनी, सैय्यद आमिर, अनवारूल हसन, हैदर अब्बास नैशू, हसन रज़ा आदि उपस्थित रहे।