जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. साकिब के आवास पर परिचय एवं शिष्टाचार बैठक हुई जहां तमाम बिन्दुओं पर चर्चा हुई। साथ ही मिशन 2019 की रणनीतियों पर मंथन की गयी।
जौनपुर नगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण।
इसी क्रम में बूथ चलो अभियान पर चर्चा करते हुये सक्रिय सदस्यता के लिये पदाधिकारियों को अधिक से अधिक सदस्य बनाने, मतदाता सूची का अवलोकन कर छूटे मतदाताओं का नाम बढ़वाने एवं फर्जी मतदाताओं का नाम कटवाने पर विचार विमर्श हुआ। साथ ही 25 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचने की अपील की गयी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष साबिर आजमी, अजहर गुलाब, फहमी रिजवी, शाहान अहमद, जिला महामंत्री नजमी जौनपुरी, रिजवान खान, जिला मंत्री इरशाद अहमद, राम सेठी, अफसर हुसैन, कमर अब्बास, कोषाध्यक्ष असीम अली, कार्यालय प्रभारी मो. रजा, मीडिया प्रभारी अफरोज कमर सहित कार्यकारिणी सदस्य अकबर अली रिजवी, इशरत हुसैन, बूथ अध्यक्ष मिर्जा हुमायूं, मण्डल अध्यक्ष गभीरन रियाजुद्दीन, इशरत हुसैन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।