जौनपुर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन स्वतंत देव सिंह ने बस अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बसों की संख्या, उनके संचालन, डीजल सप्लाई, वाशिंग प्लांट आदि की जानकारी ली। उन्होंने संविदा कर्मचारियों परिचालकों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया। उन्होंने वाशिंग प्लांट की जर्जर टीनशेड को बदलवाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जो कमियां है उनका शीघ्र ही समाधान किया जाय। कर्मचारियों की समस्याओं को शीघ्र दूर किया जायेगा। सविंदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया गया है। उनके दुर्घटनाग्रस्त होने पर इलाज हेतु 2.5 लाख रूपए का प्राविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद जौनपुर से कुम्भ जाने वाले यात्रियों के लिए नयी बसों की व्यवस्था की जाएगी। परिवहन निगम में आमूल-चूल परिवर्तन किया गया र्है। यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम लाभ की स्थिति में आया है। यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जायेगा। इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक केसरी नन्दन चौधरी, वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी नागेन्द्र तिवारी, सीनियर फोरमैन अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पुष्पराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
uttar-pradesh-jaunpur-transport-minister-swatantra-dev-singh-new-bus-will-run-for-passengers-going-to-kumbh