जौनपुर। प्रज्ञा प्रवाह के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण के अभियान को जोड़ते हुए जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन के गोमती पार्क में पौधारोपण किया गया। अभियान के संयोजक शैलेंद्र निषाद ने पीपल व पाकड़ के पौधे का रोपण कराया। पौधे को सुरक्षित पुष्पित-पल्लवित रखने के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था समाजसेवी किरण मिश्रा के सौजन्य से कल्पतरु चिकित्सालय ने कराया।
जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी ने कहा कि पौधों के माध्यम से हम प्रकृति द्वारा दिए गए ऋण को उतारने का प्रयास कर सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपने पूरे जीवन में 12 वृक्ष के द्वारा उत्पन्न ऑक्सीजन का सेवन करता है तो प्रत्येक मनुष्य का यह नैतिक दायित्व है कि वह अपने पूरे जीवनकाल में 12 पौधों को रोपित कर उनको पुष्पित-पल्लवित करें। पौधरोपण अभियान के संयोजक शैलेंद्र निषाद ने कहा कि पौधा लगाना एक महत्वपूर्ण कार्य है। उससे भी अधिक महत्वपूर्ण कार्य उन पौधों को सुरक्षित और संरक्षित करना है। आज हम जो भी पौधा लगा रहे हैं अगले वर्ष हम उस पौधे की वर्षगांठ भी मनाएं, ऐसा हम संकल्प लेते हैं। स्थानीय नागरिक श्रीहरि लाल यादव व राजेश कुमार यादव मुन्नू को पौधों का संरक्षण करने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर मां पार्वती फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतू सिंह, महासचिव उषा जायसवाल, सुचिता सिंह, प्रज्ञा प्रवाह के सदस्य डॉक्टर उदय सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह नारायण दास, डॉ. राजीव त्रिपाठी, अश्वनी सिंह, डाक्टर अनुज सिंह, संतोष सिंह बघेल, डॉ. शंकर प्रताप सिंह, डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला, सुरेंद्र जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, दीपक उपाध्याय, सुभाष कुशवाहा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह आ​दि उपस्थित रहे। धन्यवाद एवं आभार स्टेशन अधीक्षक अनिल उपाध्याय ने व्यक्त किया।
#Planting_and_Plant_Protection #jaunpur #jaunpur_news