नई दिल्ली। भारत में टेलीकॉम सेक्टर में धूम मचाने के बाद रिलायंस जियो अब लैपटॉप सेंगमेंट में धमाका करने की तैयारी कर रही है। रिलायंस जियो अब सबसे सस्ता लैपटॉप लाने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी में मंथन चल रहा है। यह लैपटॉप बाजार में मौजूद अन्य लैपटॉप से अलग होगा और अपने फीचर्स के मुकाबले इसकी कीमत भी काफी कम है। इस लैपटॉप में 4जी सिम लगाने की सुविधा होगी और आप इस सिम के जरिए ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
रिलायंस जियो की ओर से एक अलग तरह के लैपटॉप बनाया जा रहा है। इस लैपटॉप की कीमत 15 हजार रुपए से कम हो सकती है। इस लैपटॉप में अन्य लैपटॉप से अलग की-बोर्ड लगाया जाएगा, जो इसके संचालन को बेहतर बनाएगा। जियो लैपटॉप में सिम लगाकर डाटा इस्तेमाल करने की सुविधा इसको अन्य लैपटॉप से अलग बनाएगी। आने वाले एक-दो महीने में ही रिलायंस जियो इस लैपटॉप को लॉन्च कर सकती है। आईए आगे जानते हैं इस लैपटॉप के फीचर और अन्य बातें जो इसे दूसरों से अलग बनाती हैं।
जियो लैपटॉप में Windows-10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। Windows-10 को अब तक का सबसे लेटेस्ट वर्जन माना जाता है।
यूजर्स को अच्छा व्यू देने के लिए लैपटॉप की स्क्रीन 13.3 इंच की हो सकती है।
इस लैपटॉप में 4 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज झमता होने की बात कही जा रही है।
लैपटॉप में करीब 1.2 किलोग्राम वजन होगा, जोकि अन्य लैपटॉप के मुकाबले काफी कम है।
इस लैपटॉप में अन्य लैपटॉप के मुकाबले अलग की-बोर्ड होगा। यह की-बोर्ड लोगों को लैपटॉप चलाने का अलग ही अनुभव देगा।