जौनपुर: मारपीट में तीन घायल
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
शाहगंज, जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र मानीकला गांव निवासी अवधेय गुप्ता का पुरानी रंजिश को लेकर तहसील परिसर में ठकठौलिया गांव निवासी भावेश यादव से मारपीट हो गयी।
घटना में दोनों घायल हो गये। इसी क्रम में नगर के अज्ञात युवक से पैसे को लेकर हुए विवाद में आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील के खंजहांपुर गांव निवासी रितेश गुप्ता घायल हो गये। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।