लखनऊ। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन के लखन ऊ के सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने मोहनलालगंज के रमेश राही को सपा का जिला सचिव मनोनीत किया है।
सपा के नवनियुक्त जिला सचिव रमेश राही ने बताया वो जिले में सपा को ओर मजबूत बनाने के साथ पार्टी की नीतियों, विचारो एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेगे। नवनियुक्त जिला सचिव को मोहनलालगंज विधायक अम्ब्रीश पुष्कर सहित सपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने उन्हे बधाई दी।