जौनपुर। डॉ. प्रभात विक्रम सिंह को बख्शा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने डा. प्रभात विक्रम सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपे।

डा. सिंह बक्शा ब्लाक के हैदरपुर गांव निवासी और शहीद जमीदार सिंह के प्रपौत्र हैं। ब्लाक अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभचिंतकों ने बधाई दिया है।
इस अवसर पर देवराज पांडेय, शार्दूल सम्राट सिंह, राजेश विश्वकर्मा, बबलू गुप्ता, सत्यम मिश्र, सुरेंद्र शर्मा, मनोज बिन्द, बब्बू मिश्र, विनय शुक्ल, दबीर अहमद, मनीष सिंह आदि ने श्री सिंह का स्वागत कर बधाई दिया।