जौनपुर: नकदी समेत एक लाख का सामान चोरी | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मार्ग पर सौरइयां गांव स्थित एक फोटोस्टेट व इंटरनेट सेवा की दुकान का शुक्रवार की रात ताला तोड़कर चोर अंदर रखा इनवर्टर, दो बैट्री, लैपटाप, फोटोस्टेट मशीन व पांच हजार नकदी समेत एक लाख से अधिक का माल उठा ले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन की। पीडि़त ने अज्ञात के खिलाफ तआवश्यक छानबीन किया। पीडि़त ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। सौरइयां गांव निवासी दिनेश कुमार पासवान शुक्रवार की देर शाम को दूकान बंद कर घर चले आए थे। सुबह शौच को जा रहे कुछ ग्रामीणों ने दरवाजा खुला देख तो इसकी सूचना उन्हें दी गई।
वे भागे भागे दुकान पर पहुचे तो अंदर का नजारा देख पैरो तले जमीन खिसक गयी। दुकान मे रखे लाख रुपये से अधिक कीमत का सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब था। मेज की दराज मे रखा पांच हजार नकदी पर भी चोरो ने हांथ साफ कर दिया।