जौनपुर। खुटहन के तिसौली गांव में रविवार की रात एक विधवा महिला के घर की दीवार गिर जाने से महिला सहित उसके दो नबालिक पुत्र घायल हो गए। जिनका उपचार जमुनियाँ एक निजी चिकित्सक के यहां किया गया।
रविवार की रात 55 वर्षीय भानुमति पत्नी स्व. विक्रम गौतम अपने दो नाबालिग बच्चे 14 वर्षीय अजय व 11 वर्षीय संजय के साथ खाना खाकर सो रही थी। रात करीब 11 बजे पड़ोसी अर्जुन की दीवार महिला के घर पर गिर गई। जिससे महिला का करकट लगा कच्ची दीवार चरमरा कर गिर गई। जिससे तीनों घायल हो गए। संयोग ही था कि वे दीवार से कुछ दूरी पर सो रहे थे। जिससे उन्हें हल्की चोट आई।