जौनपुर: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया बैठक, प्रदेश महामंत्री की किया निंदा | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारियों सहायिका एसोसिएशन की बैठक जिला कार्यालय महावीर कटरा में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला मंत्री मीनाक्षी शुक्ला ने किया।
मीनाक्षी शुक्ला ने कहा कि हमारे जनपद में संगठन जैसे चलता था ठीक उसी तरह से चलेगा, आप लोग धैर्य बनाए रखें। हमारी जिलाध्यक्ष सरिता सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या हैं और रहेंगी। प्रदेश महामंत्री द्वारा किए जा रहे संगठन विरोधी कार्य से पूरी तरह प्रदेश कमेटी नाराज है। हम लोग भी उसकी घोर निंदा करते हैं। जिस तरह से सरिता सिंह और गीतांजलि मौर्य के नेतृत्व में वर्तमान सरकार को लोहे के चने चबाने पड़े। वैसे ही अगर हमारे मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा शीघ्र नहीं किया गया तो 30 अक्टूबर 2017 की इतिहास पुनः दोहराएंगे। 2 अक्टूबर को जीवित्पुत्रिका व्रत होने के कारण या धरना स्थगित किया जा रहा है। बैठक का संचालन चंद्रकला संगठन मंत्री ने किया।
इस अवसर पर उर्मिला प्रजापति, जया साहनी, सीमा साहू, नफीस फात्मा, सुनीता सिंह, गीता सोनकर, मीना यादव, बबूना यादव, मीरा, निर्मला, मंजू सिंह, छाया यादव, मनोरमा सिंह, पुष्पा सिंह, शांति आदि उपस्थित रहे।