जौनपुर। संस्कार भारती की ​ओर से शहर सिद्ध‍ार्थ उपवन में राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की गई। लल्ला वर्ग में काश्वी प्रजापति को पहला, दिवांश विश्वकर्मा को दूसरा और रेयांश पांडेय को तीसरा स्थान ​मिला। राधा वर्ग में अनवी पाठक को पहला स्थान मिला जो जौनपुर जिले के मशहूर गायक आशीष पाठक अमृत की पुत्री हैं। वहीं वृद्धि‍ गुप्ता को  दूसरा और वैष्णवी सिंह को तीसरा स्थान मिला। श्रीकृष्ण वर्ग में अथर्व वर्मा को पहला, गौरव प्रताप सिंह को दूसरा, और अनुभव सिंह को तीसरा स्थान मिला। दोनों वर्ग के तीन-तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में 90 प्रतिभागी शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीेएचयू के प्रो. आरएन त्रिपाठी ने की। डा. सुषास विश्वोई, डा. सुभाष सिंह, सुजीत कुमार ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुभाष विश्वोई, सोनाली विश्वोई और ड़ा. ज्योतिदास ने संस्था का ध्येय गीत पढ़ा। विजेता प्रतिभागियों को अमित गुप्त, हर्षित अग्रवाल, सूर्य प्रकाश जायसवाल, रविंद्र नाथ ने पुरस्कृत किया। सभी प्रतिभागियों की आरती उतारी गई। प्रो. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक युग में भी संस्कार भारती इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है। संचालन डा. ज्योति दास ने किया। इस मौके पर राजकमल, ऋषि गुप्त, अमित, अंशू, अंकुर, सुनील, राहुल, आशीष ने सहयोग किया। संयोजक अमित श्रीवास्तव ने आभार जताया।