जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक पटेल ने नगर के खरका कालोनी में स्थित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

साथ ही मौके पर मौजूद लोगों के बीच उन्होंने कहा कि हम न पूंजीवाद को मानते हैं और न ही समाजवाद को। हम तो एकात्मवाद को जानते हैं और उसी को मानते हैं।
श्री उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदर्श हैं। वर्ष 1936 में भाउ राव देवरस ने कानपुर में प्रथम शाखा का शुभारम्भ किया जहां उस शाखा के प्रथम स्वयंसेवक दीन दयाल जी रहे। इसके अलावा अन्य वक्ताओं श्री उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।