जौनपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रियाजुल हसन ने मोर्चा की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। इसके साथ ही नयी कार्यकारिणी का गठन करते हुये घोषणा भी कर दिया।
जौनपुर नगर में साथियों के स्वागत से अभिभूत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारीगण।
घोषणा के अनुसार मोहम्मद अजहर गुलाब जिला उपाध्यक्ष, तहसीन हैदर नजमी जौनपुरी जिला महामंत्री, सादिक रजा जिला मंत्री, सै. सैफ अब्बास जिला मंत्री, सै. बादशाह रिजवी जिला मंत्री/मीडिया प्रभारी, सै. मेराज हैदर नगर अध्यक्ष बनाये गये।
जिला उपाध्यक्ष अजहर गुलाब के आवास पर रविवार को हुई गठन व घोषणा कार्यक्रम में एक स्वागत समारोह का आयोजन हुआ जहां उपस्थित लोगों ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास के प्रति आभार व्यक्त किया।