जौनपुर। जेसीआई चेतना द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन का कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित था।
इस मौके पर संस्थाध्यक्ष चारू शर्मा ने बताया कि महिलाओं को सशक्त व स्वावलम्बी बनाने हेतु मोनिका सिंह लखनऊ द्वारा वर्कषाप का आयोजन कराया गया। उन्होंने चॉकलेट, केक, बिस्कुट, जेली सहित तमाम तरह की सब्जी बनाने का प्रषिक्षण दिया। साथ ही कहा कि जो महिलाएं अषिक्षित हैं, वे खुद का रोजगार कर सकती हैं। प्रषिक्षण के माध्यम से महिलाएं व्यवसाय भी कर सकती हैं।
साथ ही महिला हेल्प नम्बर 1090 के ऊपर सेमिनार भी कराया गया जहां संस्था की सचिव कल्पना केसरवानी ने बताया कि महिलाएं संकट में कैसे इस हेल्प नम्बर का इस्तेमाल करके खुद को सुरक्षित कर सकती हैं। सेमिनार की मुख्य अतिथि तारा देवी यादव थानाध्यक्ष महिला थाना रहीं जिनका स्वागत नीतू गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम निदेषक सारिका सोनी ने किया। इस दौरान मधु गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर ममता गुप्ता, रीता गुप्ता, अंजू जायसवाल, डाली गुप्ता, दीप्ति संचिता बैंकर, अभिलाषा, पूनम जायसवाल, मधु गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहीं।