जौनपुर आ रहे हैं सीएम योगी! डीएम एसपी ने किया समारोह स्थल का निरीक्षण | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को टीडी कालेज में आएंगे। जहां वह पूर्व मंत्री स्वर्गीय उमानाथ सिंह के 24वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे।
उनके आने की तैयारियों को लेकर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसपी डीपी सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए सुरक्षा और आवागमन को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।
सांसद केपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे टीडी कालेज के मैदान में पहुंचेंगे। जहां वह एक घंटा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लखनऊ चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डा. महेंद्र पाण्डेय भी मौजूद रहेंगे।