जौनपुर। सत्य को जीवन का आधार बनाने से ही कल्याण हो सकता है। दुनियावी वस्तुएं सुख का कारण नहीं है, क्योंकि यह शास्वत सत्य नहीं है। सत्य केवल परम् अस्तित्व परमात्मा है।
जौनपुर नगर के संत निरंकारी भवन में आयोजित कार्यक्रम में
सामाजिक संदेश देते अब्दुल गफ्फार खान एवं उपस्थित लोग।
उक्त उद्गार स्थानीय नगर मड़ियाहूं पड़ाव पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन व मड़ियाहंू के दिलावरपुर में स्थित निरंकारी सत्संग समारोह में उपस्थित विशाल सन्त समूह को सम्बोधित करते हुये दिल्ली से आये अब्दुल गफ्फार खान ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्याम लाल साहू संयोजक, राजेश प्रजापति क्षेत्रीय संचालक, राधेश्याम, लाल प्रकाश, राधेश्याम द्विवेदी, मो. शकील, राजकुमार मिश्रा, अमलेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन जय प्रकाश ने किया।