सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के खुटहना सरायभोगी में एक युवती ने फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ​लिया।
क्षेत्र के खुटहना सरायभोगी में सादिका बानो (29) पत्नी आस मोहम्मद गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे घर के अंदर छत में लगे हुक के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।

मृतका सादिका के पति मुम्बई में रहते हैं। शादिका का मायका गौरा सुल्तानपुर, थाना बक्शा में है। मृतका को एक लड़की अजीजा (6) तथा एक लड़का (3) है। शादिका की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस ने मायकेवालों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।