फर्रुखाबाद। जनपद एटा के नयागाँव नावर निवासी 70 वर्षीय पूर्व सैनिक दिवारी लाल श्रीवास्तव को टैम्पो ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने चालक व टैम्पो को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक दिवारी लाल के पुत्र संजय कुमार ने बताया की बीते कुछ दिनों पूर्व पिता गिर गये थे।



जिससे उनकी कमर में चोट लग गयी। जिसका इलाज फर्रुखाबाद से चल रहा था। शनिवार को संजय पिता को बाइक से लेकर दवा दिलाने के लिये आ रहा था। उसी दौरान रेलवे स्टेशन के निकट टैंपो ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दिवारी लाल गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। उनके पुत्र ने उन्हें गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा। जंहा उन्हें डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उनके घर पर कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी कलावती भी लोहिया अस्पताल आ गयी। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।