जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष संतोष अग्रहरि की अध्यक्षता में प्रेमराजपुर स्थित वृद्धाश्रम  में 38 वरिष्ठजनों का सम्मान माल्यार्पण एवं गर्म ऊनी वस्त्र प्रदान कर किया गया। संस्था के सदस्यों व जेसी सप्ताह के चेयरमैन नीरज श्रीवास्तव एवं उप चेयरमैन संजय गुप्ता ने माल्यार्पण कर व उपयोगी वस्तुएं प्रदान कर वृद्ध जनों का आशीर्वाद लिया।
अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने कहा कि वरिष्ठ जनों के अनुभव एवं उनकी प्रेरणा से हम लोग जीवन में संघर्षरत रहते हुए सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य अतिथि के रुप में हरविंदर कौर ने कहा कि आज जरूरतमंद वृद्धजनों को स्वेटर एवं साल प्रदान कर हृदय को बहुत सुकून मिला है। कार्यक्रम संयोजक रंजीत सिंह सोनू ने कहा कि मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। यह अनुभूति आज यहां आकर मुझे गौरवान्वित कर रही है।
विशिष्ट अतिथि सभासद डॉ. रामसूरत मौर्य ने जेसी सप्ताह में जेसीआई द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सभी सदस्यों ने समय-समय पर वृद्धजनों को सहयोग प्रदान करते रहने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव धर्मेंद्र सेठ ने किया। इस कार्यक्रम में जेसीरेट सचिव किरण सेठ का विशेष योगदान रहा।
जेसी सप्ताह के सेवा कार्यों की श्रृंखला में जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद ने सेवा कार्य में लगे हुए सभी साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस सेवा सप्ताह के कार्यों की प्रशंसा की एवं मार्गदर्शन किया। सप्ताह चेयरमैन नीरज श्रीवास्तव एवं पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता ने सभी मरीजों का हालचाल जाना। कार्यक्रम निदेशक दिलीप जायसवाल ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष आलोक सेठ, आशुतोष जायसवाल, संजीव जायसवाल, अतुल गुप्ता, अमित निगम, हफीज शाह, सुधीर सेठी, राजकुमार जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, भरत सेठ, दीपक वाधवा, संजीव तिवारी, संदीप सेठी, संदीप रिंकी सेठी, गोविन्द दूबे आदि आ​दि उपस्थित रहे।