जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन सितंबर को पति का साथ छोड़ प्रेमी के साथ भागी महिला सोमवार की सुबह पति के घर वापस आ गई।

उक्त महिला पड़ोस के एक युवक के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा गयी थी। तब उसके पति ने अपने साले को बुलवाकर खुशी खुशी पत्नी को प्रेमी के साथ भेजने को कहा। काफी पंचायत के बाद महिला प्रेमी के साथ चली गयी थी। एक महीने भी नहीं हुआ वह पति के पास आकर रोने गिड़ गिड़ाने लगी।
पति ने उसको बुलवाकर लिखा पढ़ी के बाद पत्नी को स्वीकार कर लिया। महिला ने बताया कि प्रेमी उसे राजस्थान ले गया। वहां पर वह मजदूरी करता था। एक हफ्ते बीतते ही उसका व्यवहार बदल गया। वह उसे मारने पीटने लगा। मौका देखकर वह भाग आयी।