जौनपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र में बीजेपी नेता मनीष सेठी को क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र व नवाब रूसी भइया को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष काशी क्षेत्र बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। लोगों ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में भाजपा और मजबूत होगी।
इनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कल्वे हसन, शहंशाह हुसैन रिजवी, सलमान अब्बास, रियाजुल खान, सद्दाम हुसैन, आयात रजा, सैफ अहमद, शाहिद मेंहदी, अजहर नजमी, तहसीन शाहिद, इमरान आदि ने बधाई दिया है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा महेश चन्द श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हैदर अब्बास चाँद भाई, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय का आभार व्यक्त किया।