जौनपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय जौनपुर में मरीजों को फल वितरण किया गया। उपरोक्त फल वितरण कार्यक्रम की शुरूवात भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के हाथों किया गया।


उपाध्याय जी ने उक्त अवसर पर कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल जी कहते थे कि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के उत्थान से ही देश का उत्थान हो सकता है। जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने दीनदयाल जी के सादगी जीवन के बारे में चर्चा की।
अन्त में मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने मोर्चा के सभी पदाधिकारीयों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। जिला महामंत्री आनन्द्र निषाद एवं कोषाध्यक्ष मनोज साहू का फल वितरण में सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अरूण मौर्या, जिलामंत्री अशोक मौर्या, मीडिया प्रभारी यशवंत साहू, आशीष चौरसिया, अमरनाथ मोदनवाल, विष्णु सेठ, आलोक वैष्य, अखिलेश साहू, जगमेन्द्र निषाद, अखिलेश मौर्य, राजूदादा, कुलवन्त मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।