जौनपुर। साहित्य वाचस्पति छायावाद के प्रसिद्ध एवं सशक्त हस्ताक्षर स्व. डा. श्रीपाल सिंह क्षेम के 96वें जन्मदिवस पर रविवार को क्षेमिस्वनी संस्था व सहयोग फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया।
जौनपुर के जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित करते लोग।
जिसमें भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, बसपा नेता महाराष्ट्र के उद्योगपति अशोक सिंह व सीएमएस ने अस्पताल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में श्रीपाल सिंह क्षेम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद अस्पताल में मरीजोें को फल वितरण कर उनके स्वस्थ होने की कामना किया। इस मौके पर सचिन्द्र सिंह, शशि सिंह, वेद सिंह, ऋषि प्रकाश सिंह, रणंजय सिंह, सौरभ सिंह विक्की, अंशुमान सिंह, जय विक्रम सिंह, अभिनव सिंह, आदर्श सिंह, आशीष यादव, वैभव, छोटू, नीलेश यादव, अमित सिंह, अमन सिंह, पीयूष, अभिषेक राय, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।