गौराबादशाहपुर, जौनपुर। मुफ्तीगंज कस्बे में ताजिये के मातम को दफन करने जा रहे शिया समुदाय और सुन्नी समुदाय के लोगो में ताजिया दफन करने से मना करने पर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से ईट पत्थर चलते गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। काफी समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ।

शुक्रवार की शाम ताजिया को दफन करने गौराबादशाहपुर थाने के सहाबुद्दीन पुर गांव के लोग मुफ्तीगंज बाजार पहुँचने वाले ही थे। उदियासन गली में जैसे ही ताजिया पहुंचा ही था। मुफ्तीगंज बाजार के रहने वाले सुन्नी समुदाय के कुछ लोगों ने ताजिये को लेकर टिप्पणी कर दिया। ताजिये को निर्धारित स्थान पर दफन करने से मना करने लगे। दोनों पक्षों से इस बात को लेकर कहासुनी होने लगी। तभी भीड़ से किसी ने एक ईंट ताजिया ले जा रहे लोगों पर फेंक दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स व पीएसी पहुंच गई। पीएसी की मौजूदगी में ताजिया दफन हुआ।